back to top

एलएंडटी को जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000-15,000 करोड़ रुपये का मिला ठेका

नयी दिल्ली। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच का बड़ा ठेका मिला है। अपनी रणनीतिक वृद्धि योजना के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील 2031 तक अपनी कच्चे इस्पात प्रसंस्करण क्षमता को 3.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़ाकर पांच करोड़ टन प्रति वर्ष से अधिक करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अनुरूप, एलएंडटी को कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित जेएसडब्ल्यू के संयंत्रों में मुख्य रूप से ब्लास्ट फर्नेस तथा स्टील मेल्ट शॉप सहित महत्वपूर्ण प्रक्रिया सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद एवं स्थापना का काम सौंपा गया है।

एलएंडटी ने बुधवार को बीएसई को दी गई सूचना में कहा, एलएंडटी के खनिज एवं धातु व्यवसायिक खंड को घरेलू धातु क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा ठेका मिला है। यह ठेका जेएसडब्ल्यू स्टील से मिला है। एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू स्टील के बीच तीन दशकों से अधिक समय से जटिल धातुकर्म परियोजनाओं के निष्पादन में गहरा सहयोग कायम है। लार्सन एंड टुब्रो 32 अरब डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, उत्पादों तथा सेवाओं के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों और देशों में कार्यरत है।

RELATED ARTICLES

मिसाइल अटैक से दुबई में फंसीं अमीषा पटेल

मुंबई। दुबई में हुए नए मिसाइल हमलों का असर अमीषा पटेल पर पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए...

वाराणसी फिल्म की शूटिंग के लिए जल आपूर्ति बोर्ड ने 150 टैंकर देने से किया इनकार, मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें।

मुंबई। एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म वाराणसी की शूटिंग में दिक्कतें आ सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद फिल्मसिटी में चल रही...

आंध्र प्रदेश की श्री सिटी में कैरियर ग्लोबल के 1000 करोड़ के एसी संयंत्र की रखी गई आधारशिला

अमरावती। आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने तिरुपति जिले के श्री सिटी में कैरियर ग्लोबल के एयर कंडीशनर (एसी) विनिर्माण संयंत्र की...

यूपी के रक्षा गलियारों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश: CM योगी

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के छह रक्षा औद्योगिक गलियारों लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट के...

अबकी बार फिर अहमदाबाद में होगा IPL का फाइनल, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में होंगे क्वालीफायर

नई दिल्ली। अहमदाबाद लगातार दूसरे सत्र में 31 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा, जबकि क्वालीफायर एक धर्मशाला जबकि...

आईआईटी मद्रास ने कैलिफोर्निया में अपना पहला केंद्र स्थापित करने की घोषणा की

वाशिंगटन। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन ने अमेरिका में अपना पहला केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे वैश्विक पारिस्थितिकी...