back to top

व्यापक आस्था का प्रतीक हैं राम : योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भगवान राम सभी के हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा तथ्य यह है कि भगवान राम सभी के हैं। वह एक व्यापक आस्था का प्रतीक हैं। योगी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ संकेत करते हुए कहा आपके नाम के आगे भी राम ही जुड़ा हुआ है। मैं समझता हूं कि अगर किसी के नाम के आगे सबसे ज्यादा कोई नाम जुड़ा है तो वह भगवान राम का ही है। इससे सिद्ध होता है कि भगवान राम हमारी आस्था हम सभी की आस्था और सांसों में बसे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति इसी अगाध आस्था के कारण अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच शताब्दी के लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अनुकंपा से अयोध्या में श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री रविवार को अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव के उद्धाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया और भगवान राम के दर्शन, विकास कार्यों के अवलोकन एवं रामायण कॉन्क्लेव के उद्घाटन के साथ ही अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की आस्था, पूज्य संतों एवं हमारे विचार परिवार के आन्दोलनों के परिणाम और संकल्पों के फलस्वरूप पिछले साल पांच अगस्त को प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ है।

 

हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इन पवित्र स्थलों का दर्शन प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या को वैश्विक मानचित्र पर प्रस्तुत करने में भारतीय रेल की बहुत बड़ी भूमिका है। योगी ने अयोध्या में सम्पन्न हो रहे दिव्य-भव्य कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री दर्शना जारदोश का भी अभिनंदन किया। अपने भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापक आस्था के प्रतीक मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जन-जन के हैं। प्रभु श्री राम हम सब की आस्था, श्वांस-श्वांस, रोम-रोम में बसे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...