back to top

राजनाथ ने डीआरडीओ की नई खरीद नियमावली का किया अनावरण

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न रक्षा अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की नई खरीद नियमावली का अनावरण किया जिसमें प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि नई नियमावली सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा अनुसंधान में स्टार्ट-अप्स और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सहित निजी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लाई गई है। डीआरडीओ में सभी सौदे, परियोजनाएं और अनुसंधान पहल खरीद नियमावली से दिशा-निर्देशित होती हैं।

सरकार भारत को रक्षा विनिर्माण का केंद्र बनाने के अपने विजन की पहले ही घोषणा कर चुकी है और इसने घरेलू रक्षा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए कई सिलसिलेवार सुधार कदम उठाए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, खरीद नियमावली-2020 रक्षा अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओंाकार्यक्रमों को तेज गति से आगे बढ़ाएगी।

नियमावली में संशोधित विशेषताएं विभिन्न रक्षा अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में उद्योग की भागीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि नई नियमावली की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं। इसमें व्यवस्था की गई है कि अगर सबसे कम बोली लगाने वाला (एल 1) पीछे हट जाता है तो ऑर्डर सबसे कम बोली लगाने वाले दूसरे नंबर के बोलीकर्ता (एल 2) को दे दिया जाएगा।

इसमें अग्रिम भुगतान की सीमा बढ़ाने तथा ईमानदारी के साथ धन जमा कराने के लिए बोली सुरक्षा विकल्प जैसे प्रावधान भी किए गए हैं। नई नियमावली की और भी कई खास विशेषताएं हैं। इससे पहले, 2016 में खरीद नियमावली में संशोधन किया गया था। रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में सरकार की नजर 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये के कारोबार पर है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...