back to top

पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं: राजनाथ

लोगार: जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है। यहां रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा, मैं पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर उसका कब था? कश्मीर हमेशा से ही भारत का हिस्सा था और पाकिस्तान का कश्मीर पर कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा, कश्मीर हमेशा से ही हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा। सिंह ने कहा, पाकिस्तान को अपने कब्जे वाले कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघनों के हल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान से बात कैसे कर सकते हैं, जब वह आतंकवाद का इस्तेमाल कर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहता है।

 

रक्षा मंत्री ने कहा, हम पाकिस्तान के साथ अच्छे पड़ोसी का संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन पहले उसे भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा, अमेरिकी रक्षा मंत्री (मार्क एस्पर) ने मुझसे कहा कि अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाना भारत का आंतरिक मामला है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटा दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। भारत सरकार के इस कदम को लेकर पाकिस्तान की प्रतिकूल प्रतिक्रिया के बारे में रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि कोई भी देश वर्तमान मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ नहीं है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...