back to top

राजेश खट्टर फिर बने डैडी, वंदना सजनानी ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर अब बड़े भाई बन चुके हैं। दरअसल, ईशान के पिता राजेश खट्टर और वंदना सजनानी के घर एक छोटे से मेहमान ने एंट्री ली है। राजेश ने अपने इस बेटे की तस्वीर और नाम अपने फैंस के साथ शेयर किया है। राजेश की पत्नी वंदना सजनानी ने बीते दिनों इस बेटे को जन्म दिया है। राजेश के अनुसार उनके बेटे का जन्म तय समय से 3 महीने पहले ही हो गया। उन्हें कई हफ्ते तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। लेकिन लंबे इंताजर के बाद जन्माष्टमी के दिन इस नन्हें मेहमान ने हॉस्पिटल से आकर घर में अपनी पहली चमक बिखेरी है।  राजेश ने इंस्टग्राम स्टोरी में बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम वनराज कृष्ण बताया है। इस कोलाज में राजेश ने मां यशोदा और नंदबाबा की गोद में कृष्ण की तस्वीर के साथ अपनी वंदना की और बेटे की तस्वीर को साथ रखा है। बता दें कि राजेश खट्टर ने इसके पहले शाहिद कपूर और ईशान की मां नीलिमा अजीम से शादी की थी। ईशान खट्टर नीलिमा और राजेश के ही बेटे है।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आजअ प्रमुख रिक्तियों और सीईओ नियुक्ति पर चर्चा की संभावना

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरने...

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते मुहैया कराने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार

इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश के अलग-अलग राज्यों में शेयर कारोबार और निवेश के नाम पर की जाने वाली साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...