back to top

अशोक गहलोत ने बताया- इस वजह से आज प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा जिसकी वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि यह गलत धारणा है कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद ही देश में विकास हुआ क्योंकि भारत को आधुनिक बनाने और देश के विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा और मजबूत लोकतंत्र की वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय राजीव गांधी नवाचार कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में गहलोत ने कहा कि राजीव की सोच 21वीं सदी की सोच थी। उन्होंने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति राजीव गांधी की सोच के कारण संभव हो पाई। उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए भी काम किया। गहलोत ने 1970 और 1980 के दशक की याद करते हुए कहा कि धीरे धीरे चीजें बदलीं, तकनीकी विकास हुआ और कम्प्यूटर युग शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि यह सब राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आज मोबाइल पर ट्रेन या बस या हवाई टिकट बुक किए जा सकते हैं और लोगों को कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में जो हो रहा है उसे आप देख सकते हैं और शीघ्र ही किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि यह क्षमता इंटरनेट की मदद से आज सबके पास है और यह सिर्फ एक दिन में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह राजीव गांधी जैसे दूरदर्शी नेताओं की सोच की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टियों का चुनाव हारना और जीतना, यह लोकतंत्र की सुंदरता है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि पड़ोसी देश को सैन्य शासन का सामना करना पडा। गहलोत ने कहा कि भारत अपनी सेना पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के सिद्वांतों पर चलना सिखाया और देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त करवाया। युवाओं को ऐसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रोद्योगिकी परियोजनाओं और उन्नयन संबंधी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...