back to top

मप्र में बारिश-बाढ़: 70 साल में नहीं देखी ऐसी तबाही- मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बाढ़ से हुई भयानक तबाही पर कहा कि पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई। ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश और बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई और पुलों व अन्य बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है।
राज्य सरकार के अनुसार बारिश के कारण शिवपुरी और श्योपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। प्रदेश के राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर बी पाटिल ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि सात लोग घायल हुए हैं। इनमें गुना में चार, शिवपुरी में दो और मुरैना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि वे जिला कलेक्टरों की पुष्टि के बाद ही मौत के आंकड़े साझा करते हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश से रतनगढ़ मंदिर (दतिया) और संकुआ के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे कई लोग वहां फंस गए हैं। भोपाल ने राज्य प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुबह ग्वालियर-चंबल संभागों (ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिलों) के आयुक्तों और पुलिस महानिरीक्षकों से बात कर बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बाढ़ प्रभावित भिंड जिले और शिवपुरी जिले के करैरा में लोगों को बचाने के लिए हवाई अभियान शुरु किया गया है।

 

एक अधिकारी ने चौहान के हवाले से कहा, ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश से तबाही हुई है। प्रदेश में पिछले 70 वर्षाे में इतनी तबाही नहीं देखी है। रतनगढ़ माता मंदिर और संकुआ के पास के पुल क्षतिग्रस्त हो गए है और कई लोग इन क्षेत्रों में फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को शिवपुरी जिले के काली पहाड़ी से 57 लोगों को बचाया गया तथा 35 और फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा शिवपुरी के टीला इलाके से 13 लोगों को बचाया गया। चौहान ने सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर उन्हें बाढ़ की ताजा स्थिति और बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बुनियादी ढांचे, फसलों, बिजली और दूरसंचार नेटवर्क को हुए बड़े नुकसान और बुनियादी जरुरतों के बारे में बताया।

 

 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...