back to top

रेलवे ने 2019-20 में बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगों से वसूले 561 करोड़

नई दिल्ली। रेलवे ने 2019-20 में एक करोड़ से ज्यादा यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े थे और इन यात्रियों पर लगाए गए जुर्माने से रेलवे को 561.73 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी प्राप्त हुई है।

रेलवे ने 2016-2020 के बीच बेटिकट यात्रियों पर लगाए गए जुर्माने से 1,938 करोड़ रुपये की कमाई की। यह 2016 से 38.57 प्रतिशत अधिक है। मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौर की ओर से दाखिल आरटीआई के संबंध में यह जानकारी दी गई है।

रेलवे ने 2016-17 में बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 405.30 करोड़ रुपये कमाए। वहीं 2017-18 में रेलवे ने 441.62 करोड़ रुपये ऐसे लोगों से वसूले और वर्ष 2018-19 में 530.06 करोड़ रुपये कमाए। वर्ष 2019-2020 में एक करोड़ दस लाख यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए।

भारतीय रेलवे ने बेटिकट यात्रा करने पर रोक लगाने के लिए नियम बनाए हैं। बेटिकट यात्री को टिकट की लागत के साथ न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना देना होता है। यदि कोई यात्री जुर्माना देने से इनकार करता है, तो उस व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)को सौंप दिया जाता है और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत मामला दर्ज किया जाता है।

इसके बाद व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है। मजिस्ट्रेट उस पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है। यदि व्यक्ति अभी भी जुर्माना देने से इनकार करता है तो उसे छह महीने तक की जेल हो सकती है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...