back to top

रेलवे बोर्ड की अध्यक्षा एवं सीईओ ने आरडीएसओ का दौरा किया

रेलवे बोर्ड की अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने 24 नवम्बर 2023 को आरडीएसओ का दौरा किया। महानिदेशक, आरडीएसओ, अजय कुमार राणा ने रेलवे बोर्ड की अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जया वर्मा सिन्हा का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में राणा ने कहा कि जया वर्मा सिन्हा, अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का यह दौरा आरडीएसओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करेगा और भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाएगा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने आरडीएसओ की हाल की उपलब्धियों और वर्तमान में चल रही परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए विस्तृत प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति के दौरान अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड नेकई सुधारात्मक सुझाव दिए। उन्होंने आरडीएसओ की सभी प्रमुख परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की गहन समीक्षा की एवं उन्हें तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

जया वर्मा सिन्हा, अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड ने अपने सम्बोधन में आरडीएसओ द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रयासों की सराहना की और कहा कि आरडीएसओ भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने आरडीएसओ के अधिकारियों और कर्मचारियों से नवीनतम तकनीकों को अपनाने और चल रही परियोजनाओं को न्यूनतम समय में पूरा करने पर भी जोर दिया।

डॉ. आशीष अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक प्रशासन ने आरडीएसओ का दौरा करने के लिए रेलवे बोर्ड की अध्यक्षा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा का आभार व्यक्त किया और आरडीएसओ द्वारा सभी रेल परियोजनाओं एवं शोध कार्यों को समय पर पूरा करने की कटिबद्धता का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर, आर.सिन्हा, महानिदेशक विशेष(वी.डी.), शरद कुमार जैन, अपर महानिदेशक, आर. डी.एस.ओ, संजय कुमार श्रीवास्तव, पी.ई.डी. इन्फ्रा-I, पी. के. ओझा, पी.ई.डी., टी.टी.एम. एवं रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...