back to top

श्रीनगर पहुंचे राहुल गाँधी, पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से करेंगे मुलाकात

श्रीनगर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी के नेता ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले में घायल लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए राहुल यहां बादामीबाग छावनी में सेना के बेस अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई लोग घायल हुए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गांधी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी हमले और उसके बाद की स्थिति के मद्देनजर कश्मीरियों समेत देश के लोगों के घावों पर मरहम लगानेै का संदेश लेकर आए हैं।

गांधी हमले के बाद बृहस्पतिवार को बुलाई गई कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौट आए थे। उन्होंने इस भयानक आतंकवादी हमले के बारे में सभी दलों को जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...