back to top

राहुल गांधी अपने हित साधने के लिए दूसरों के कंधे पर बंदूक चलाते हैं : भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को निशाना साधा और कहा कि वह खुद तो जमीन पर काम नहीं करना चाहते हैं किंतु अपना हित साधने के लिए दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में उमड़ी भीड़ को दर्शाने के लिए जो तस्वीर साझा की है वह किसानों के प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी भली-भांति जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्षविहीन है, इसलिए कांग्रेस जमीन पर किसी भी विषय को उठाने के लिए असमर्थ है। इसलिए कभी सोनिया गांधी अन्य दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल बैठकें करती हैं तो कभी राहुल गांधी झूठी फोटो के माध्यम से राजनीति करने की कोशिश करते हैं।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, राहुल गांधी वर्तमान समय की भारतीय राजनीति की राजनीतिक कोयल बन गये है। उन्होंने कहा, कोयल कभी मेहनत नहीं करती है। वह कभी भी अपना घोंसला खुद नहीं बनाती है। दूसरे के घोसले में आनंद की अनुभूति करने की चेष्टा ही पॉलिटिकल कूकू आफ इंडियन पॉलिटिक्स है। उन्होंने दावा किया, अपने संगठन (कांग्रेस) को आगे नहीं बढ़ाना, उसे अध्यक्षविहीन रखना, खूद परिश्रम नहीं करना और दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास करना, यह राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा, देश में जब भी भ्रम की, झूठ की राजनीति होती है, तो राहुल गांधी का हाथ होता ही है। आज राहुल गांधी ने किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर को ट्वीट कर उसे वर्तमान का फोटो बताया है।

 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत के बाद सोमवार को आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए कहा था कि भारत का भाज्ञ विधाता डटा हुआ है और निडर है। उन्होंने किसानों की महापंचायत में उमड़ी भीड़ की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, डटा है, निडर है, इधर है भारत भाज्ञ विधाता। ज्ञात हो कि किसान संगठन भी तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं और वह इन कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं सहित देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। पात्रा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है और आगे भी रहेगी। किसानों के हित में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसानों के खातों में 1.5 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं और किसानों के उत्पादों की रिकार्ड सरकारी खरीद हुई है और उन्हें रिकार्ड पैसे दिए गए हैं।

वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता पर लगातार नजर रखने वाली संस्था मॉर्निंग कंसल्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि यह मोदी सरकार की उपलब्धियों के कारण ही संभव हो सका। इन आंकड़ों के अनुसार 70 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद होने के साथ मोदी इस सूची (ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग) में शीर्ष पर हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी शामिल किया गया है। पात्रा ने टीकाकरण अभियान की सराहना ना करने के लिए भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विश्व का सबसे तेज और सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है और पूरा विश्व इसकी सराहना कर रहा है।

 

उन्होंने कहा, लेकिन राहुल गांधी एक भी ट्वीट टीकाकरण के संदर्भ में नहीं करते हैं। देश में करीब 68.75 करोड़ लोगों को टीकों की एक खुराक लग चुकी है। इतनी बड़ी आबादी को टीका लग जाने के बाद भी राहुल गांधी का एक भी ट्वीट नहीं आया है। बीते दो दिनों में एक करोड़ से अधिक टीके लगी थीं लेकिन इसके बावजूद झूठी तस्वीर के माध्यम से भ्रम फैलाने वाले इस पर चुप रहते हैं। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता और परिवारजन स्वयं ही जातिवाद और विद्वेष फैलाने की कोशिश कर रहे हैं तथा उनके खिलाफ अब प्राथमिकी दर्ज करने तक की नौबत आ गई है लेकिन राहुल गांधी को यह सब नहीं दिखता और वह इन सबसे अनभिज्ञ बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...