back to top

राहुल और ऋषभ के कमाल से भारत का दमदार स्कोर

पुणे। के एल राहुल के पांचवें शतक तथा कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के साथ उनकी शतकीय साझेदारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां छह विकेट पर 336 रन का दमदार स्कोर बनाया। राहुल ने नौवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा तथा 114 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं।

उन्होंने कोहली (79 गेंदों पर 66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 121 रन जोडकर पारी संवारी। पंत ने आखिर में 40 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 77 रन बनाए तथा राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। भारत ने आखिरी 10 ओवरों में 126 रन जोड़े जिनमें हार्दिक पंड्या ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने चार छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर 35 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से टॉम करेन ने दो विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 83 रन लुटाए।

रीस टोप्ले ने 50 रन देकर दो जबकि सैम करेन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (चार) और रोहित शर्मा (25) के विकेट निकालकर वे इसमें सफल भी रहे लेकिन कोहली और राहुल ने स्ट्राइक रोटेट करके रणनीतिक बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया।

कोहली जब 35 रन पर थे जब आदिल राशिद की गेंद पर चोटिल इयोन मोर्गन की जगह कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बटलर ने उनका कैच छोड़ा। भारतीय कप्तान ने इसके बाद वनडे में 62वां अर्धशतक पूरा किया जो उनका इस प्रारूप में लगातार चौथा पचासा है। लेकिन उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71वें शतक का इंतजार खत्म नहीं हुआ। उन्होंने राशिद की गेंद कट करने का प्रयास किया लेकिन वह बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बटलर के पास चली गई जिन्होंने इस बार कोई गलती नहीं की।

कोहली पिछली 43 पारियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं जड़ पाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। राहुल ने पिछले मैच में अर्धशतक बनाकर फार्म में वापसी की थी और उन्होंने उसे बरकरार रखा। उन्होंने नपे तुले शॉट लगाए और सहजता से अपनी पारी आगे बढ़ाई। कोहली के आउट होने के बाद पंत के रूप में उन्हें आक्रामक जोड़ीदार मिला जिन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह अंतिम एकादश में जगह मिली थी।

पंत दो अवसरों में आउट दिए जाने के बावजूद डीआरएस के सहारे क्रीज पर टिके रहे। पहली बार अंपायर का फैसला पलटने के बाद उन्होंने बेन स्टोक्स पर दो छक्के लगाए और दूसरी बार टॉम करेन पर छक्का और चौका जड़कर केवल 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। राहुल इस बीच टॉम करेन के इसी ओवर में चौका और छक्का लगाकर 90 रन के पार पहुंचे। उन्होंने टॉम के छोटे भाई सैम के ओवर में एक रन लेकर अपना 108 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी भारतीय का वनडे में पहला शतक है।

इसके बाद तुरंत बाद हालांकि लंबा शॉट खेलने के प्रयास में वह पवेलियन लौट गए। पंत ने सीमा रेखा पर कैच थमाने से पहले अपने सातवें छक्के से भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया और वनडे में अपना सर्वाेच्च स्कोर भी पार किया। हार्दिक पंड्या ने भी इस बीच उनके साथ छक्के जडऩे में अपना योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...