back to top

राहुल और प्रियंका ने यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में जंगलराज चरम पर है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की।

राज्य के आजमगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दलित ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर ना कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएं।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान सत्यमेव ने मनरेगा से जुड़े किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया जिस कारण दबंगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई जिलों में महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कथित घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकर को घेरा और कहा कि राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया, बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर – खीरी, और अब गोरखपुर। लगातार इस तरह की घटनाओं से ए साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया, अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।

उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्वाई कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...