back to top

रहाणे की टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया का मानमर्दन करके श्रृंखला में की बराबरी

मेलबर्न। एडीलेड में मिले जख्मों पर मरहम लगाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को खेल के हर विभाग में आस्ट्रेलिया का मानमर्दन करते हुए आठ विकेट से जीत के साथ चार मैचों की श्रृंखला में 1.1 से बराबरी कर ली। लंच के समय आस्ट्रेलिया को 200 रन पर आउट करने के बाद भारत को मात्र 70 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 326 रन बनाए थे। एडीलेड में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट होने से मिले जख्मों पर इस जीत से मरहम लगेगा। इसके साथ ही अपने नियमित कप्तान और आईसीसी दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर विराट कोहली की गैर मौजूदगी में मिली इस जीत में अजिंक्य रहाणे ने अपनी कुशल कप्तानी का लोहा मनवाने के साथ पहली पारी में शतक भी ठोका।

रहाणे की कप्तानी में भारत ने अब तक खेले तीनों टेस्ट में जीत दर्ज की है जिनमें दो आस्ट्रेलिया के खिलाफ और एक जीत अफगानिस्तान के खिलाफ मिली। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (पांच) और चेतेश्वर पुजारा (तीन) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद हालांकि शुभमन गिल (36 गेंद में 35 रन) और रहाणे (40 गेंद में 27 रन) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले गिल ने दोनों पारियों में आस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज आक्रमण को बखूबी झेलकर साबित कर दिया कि वह भविष्य के सितारे हैं।

वहीं उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद मोहम्मद सिराज ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और पहले ही टेस्ट में प्रभावित किया। अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 136 रन से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई टीम 200 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 27 ओवर में दो और सिराज ने 21.3 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए। दोनों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए संयम से काम लिया और सपाट पिच पर बहुत प्रयोग की कोशिश नहीं की।

रविचंद्रन अश्विन ने 37.1 ओवर में 71 रन देकर दो विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। आस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन और पैट कमिंस ने सातवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन दूसरी नई गेंद का सामना नहीं कर सके। ग्रीन ने 146 गेंद में 45 रन बनाए जबकि कमिंस ने 103 गेंद में 22 रन की पारी खेली।

रहाणे ने चौथे दिन सुबह बुमराह से तीन ओवर का स्पैल ही कराया क्योंकि गेंद पुरानी होने से मदद नहीं मिल रही थी। इसके बाद उन्हें हटा दिया ताकि वह दूसरी नई गेंद से तरोताजा होकर गेंदबाजी कर सके। बुमराह ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए दूसरी नई गेंद से कमिंस का विकेट लिया। उनके बल्ले और जबड़े के बीच उछली गेंद को दूसरी स्लिप में मयंक अग्रवाल ने लपका।

ग्रीन ने सिराज को पूल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन मिडविकेट पर जडेजा ने कैच लपक लिया। इसके बाद सिराज ने नाथन लियोन को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया। पहले सत्र में भारतीयों ने ढीली गेंदें नहीं फेंकी लेकिन आक्रमण खतरनाक भी नहीं दिखा। इसका श्रेय ग्रीन और कमिंस को भी जाता है जिन्होंने कोई जोखिम नहीं लिया। दोनों ने 192 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...