back to top

नस्लवाद विद्वेष है, इसे अवश्य ही खारिज करना चाहिए : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कहा है कि नस्लवाद को सभी लोगों द्वारा अवश्य ही खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने हर तबके के नेताओं से सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की अपील की, ताकि हर समूह खुद को महत्वपूर्ण समझे। उन्होंने अमेरिका के मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर दुख जताते हुए यह कहा।

गुतेरस ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, मैं अमेरिका और न्यूयार्क शहर में हिंसा देख कर दुखी हूं। पूरे न्यूयार्क और अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं और वे पिछले हफ्ते काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड (46) के एक श्वेत पुलिस अधिकारी की प्रताडऩा के बाद मौत हो जाने के बाद पुलिस नृशंसता खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों को न्यूयार्क शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने को लेकर कर्फ्यू लगाने को मजबूर होना पड़ा। गुतेरस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की शिकायतें अवश्य सुनी जानी चाहिए लेकिन प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक अपनी मांग करनी चाहिए तथा अधिकारियों को अपनी प्रतिक्रिया में अवश्य ही संयम बरतना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि अमीरी में समृद्घता हर समाज में खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा, नस्लवाद एक विद्वेष है, जिसे हम सब को पूरी तरह से खारिज करना चाहिए। समाज के सभी तबकों के नेताओं को सामाजिक एकजुटता पर जोर देना चाहिए, ताकि हर समूह खुद को महत्व प्राप्त समझे। उन्होंने कहा कि असमानता और भेदभाव को दूर करने, सर्वाधिक जोखिमग्रस्त के लिसे समर्थन मजबूत करने और हर किसी को अवसर प्रदान करने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी प्रतिदिन की प्रेस वार्ता में कहा कि विविधतापूर्ण समाजों की सफलता के लिए सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की जरूरत है, जिसमें भेदभाव और नस्लवाद के संभावित क्षेत्रों को खत्म करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, …राष्ट्रीय सरकार को अवश्य ही तैयार होना चाहिए।

स्थानीय प्राधिकारों को सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, निजी क्षेत्र, मूल रूप से समाज को एक समग्र रूप में अवश्य ही लामबंद करना चाहिए। शहर में हिंसा के तनावपूर्ण माहौल और लूटपाट की घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन और न्यूयार्क पुलिस विभाग के करीबी संपर्क में हैं, ताकि संरा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा, लेकिन हम संयुक्त राष्ट्र को निशाना बनाए जाने से अवगत नहीं हैं। हम सुरक्षा मोर्च पर संघीय एवं स्थानीय अधिकारियों से करीबी संपर्क रखे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...