काव्य पाठ कर समारोह को सफल बनाया
लखनऊ। अविरल सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा 60 दयाल फोर्ट, विष्णुपुरी-3, अलिगंज, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. विशम्भर दयाल शुक्ल शितिकण्ठ ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र भूषण व उमेश प्रकाश सक्सेना उमेश विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, वर्षा शर्मा की सुमधुर वाणी वन्दना व संस्था के महा सचिव डॉ चन्द्र देव दीक्षित ‘चन्द्र’ के कुशल संचालन से हुआ। मंचस्थ मनीषियों के सम्मानोपरांत संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित, उपाध्यक्ष हरि मोहन वाजपेयी ‘माधव’ आदि द्वारा सुश्री रचना मिश्रा व जनार्दन पाण्डेय ‘नाचीज’ को अविरल काव्य गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। अंगवस्त्र, पुष्प माल, सम्मान पत्र व नकद धनराशि प्रदान किया गया। पण्डित बेअदब लखनवी सहित अजय तोमर, डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, संदीप शर्मा, डॉ वर्षा शर्मा, मीरा चौरसिया, डॉ प्रतिभा गुप्ता, राममूर्ति सिंह अधीर, डॉ आर आर भारती, डॉ शुभ्रा पाण्डेय, राजीव वत्सल, प्रो विशम्भर दयाल शुक्ल शितिकण्ठ, नरेंद्र भूषण, उमेश प्रकाश सक्सेना उमेश, डॉ शोभा दीक्षित भावना, डॉ चन्द्र देव दीक्षित आदि ने सुन्दर काव्य पाठ कर समारोह को सफल बनाया।





