back to top

सवाल रोजगार का: 88 फीसदी करोड़पति सांसदों के बीच 7.4 फीसदी बेरोजगारी दर

नई दिल्ली। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की वर्तमान 17वीं लोकसभा के कम से कम 475 सांसद करोड़पति हैं। इसमें शिवसेना के सभी सांसद तो कांग्रेस के 96 फीसदी और सत्तारूढ़ दल भाजपा के 88 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। संसद करोड़पतियों से भरी हुई है, लेकिन इसी समय देश की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है। रविवार को बीते सप्ताह में देश में बेरोजगारी की दर 7.4 फीसदी हो गई है। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी तो ग्रामीण क्षेत्रों में सात फीसदी पर पहुंच गई है। पिछले सप्ताह की बेरोजगारी दर (8.05 फीसदी) की तुलना में इस सप्ताह बेरोजगारी में कुछ गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन खुलने के बाद धीरे-धीरे कामकाज आगे बढ़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून आ जाने के बाद खेती के कामकाज में बढ़ोतरी को इसका कारण माना जा रहा है।

सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर पुडुचेरी में है जहां के 47.1 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। इसके बाद हरियाणा के 27.9 फीसदी, राजस्थान के 26.2 फीसदी, पश्चिम बंगाल के 22.1 फीसदी, गोवा के 17.7 फीसदी, हिमाचल प्रदेश के 16.3 फीसदी और केरल के 15.8 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। इसके अलावा झारखंड में 12.8 फीसदी, दिल्ली में 8.8 फीसदी, बिहार में 10.5 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 4.3 फीसदी लोग बेरोजगार हैं।

 

कैट से जुड़े व्यापारी नेता सुमित अग्रवाल ने अमर उजाला से कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच व्यापारी समुदाय अभी आशंकित है। वह नए माल की खरीदी से बच रहा है क्योंकि उसे अपना पैसा फंस जाने की आशंका है। इससे बाजार में न तो मांग पैदा हो पा रही है, और न ही रोजगार सृजन तेज हो पा रहा है। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है जिससे दैनिक उपयोग की चीजों की मांग में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही है। यही कारण है कि बेरोजगारी दर उच्च स्तर पर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...