back to top

विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण की कोशिश में फिटनेस व डिफेंस सुधार रही हैं सिंधू

नई दिल्ली: ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने की कोशिश में वह अपनी फिटनेस और डिफेंस सुधारने पर काम कर रही हैं। सिंधू विश्व चैम्पियनशिप में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करती रही हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने दो रजत और दो कांस्य पदक तो जीते लेकिन स्वर्ण पदक नहीं हासिल कर सकीं। अब 24 साल की यह शीर्ष भारतीय खिलाड़ी 19 अगस्त से स्विट्जरलैंड के बासेल में शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में देश की अगुआई के दौरान फिर से बड़ी उम्मीद होंगी। वह 2017 और 2018 विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में क्रमश: जापान की नोजोमी ओकुहारा और स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गईं। यह पूछने पर कि क्या वह तीसरी बार भाग्यशाली रहेंगी तो सिंधू ने जवाब दिया, मैंने कड़ी ट्रेनिंग की है और उम्मीद कर रही हूं कि मैं अच्छा कर सकती हूं। मुझे बेहतर खेल दिखाना होगा लेकिन कोई दबाव नहीं है।

 

उन्होंने कहा, मैं अपने डिफेंस, शारीरिक फिटनेस पर और कोर्ट के अंदर के कौशल पर भी काम कर रही हूं। हमारे पास सभी तरह के स्ट्रोक्स हैं लेकिन सुधार करने के लिए हमें ट्रेनिंग करते रहना चाहिए। इसलिए खुद को परफेक्ट बनाए रखने के लिए मुझे हर समय ऐसा करना होता है। सिंधू ने कहा, यह जानना अहम है कि सही समय पर कौन सा स्ट्रोक खेला जाए, कभी-कभार आप थक जाते हो और आपको पता नहीं चलता लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको जानने की जरूरत होती है कि मुश्किल परिस्थितियों में कौन सा स्ट्रोक खेला जाए। जापान की अकाने यामागुची ने साल के अंतिम दो टूर्नामेंट इंडोनेशिया और जापान में सिंधू की आक्रामक रणनीति को रोका। यह पूछने पर कि क्या दुनिया की नंबर एक यामागुची विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक की उम्मीद में सबसे बड़ा खतरा होंगी तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता। मैं इंडोनेशिया में उसके खिलाफ अच्छा खेली लेकिन वह भी अच्छी थी। वह अच्छा आक्रमण कर रही थी और वह भी रैली की अच्छी खिलाड़ी है।

 

उन्होंने कहा, मैं उसकी आक्रामकता से हैरान नहीं थी। मैं तैयार थी लेकिन ऐसा होता है। अगर मैंने पहला गेम जीता होता तो शायद चीजें कुछ अलग हो सकती थीं। सिंधू को विश्व चैम्पियनशिप में पांचवीं वरीयता मिली है और पहले दौर में बाई मिली है। वह अपने अभियान की शुरूआत चीनी ताइपे की पाई यु पो या बुल्गारिया की लिंडा जेचिरी के खिलाफ कर सकती हैं। अगर वह जीत जाती हैं तो तीसरे दौर में अमेरिका की बेईवेन झांग से भिड़ सकती हैं जबकि क्वार्टरफाइनल में वह चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के सामने हो सकती हैं। उन्होंने कहा, विश्व चैम्पियनशिप में पहले दौर से ही चीजें मुश्किल होंगी। अगर आप ड्रा देखोगे तो मैं चीनी ताइपे की खिलाड़ी से खेल रही हूं, फिर बेईवेन से भिड़ सकती हूं। अगर जीत गई तो मुझे क्वार्टर में ताई जु यिंग से खेलना होगा। मुझे हर मैच पर ध्यान लगाना होगा क्योंकि कुछ भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

जापान ओपन: एक बार फिर पहले दौर में हारीं पीवी सिंधू, नहीं पार कर सकीं शुरुआती चुनौती

लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तोक्यो।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...