back to top

जारी है सिंधू को बधाई मिलने का सिलसिला

नई दिल्ली: विश्व चैंपियन बनीं पीवी सिंधू को बधाइयां देने का सिलसिला जारी है और इस क्रम में भारत में मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद का नाम जुड़ गया है जिन्होंने इस दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। दो बार की रजत पदक विजेता रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में एकतरफा फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7 21-7 से हराकर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। एंटीगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के भारत के पहले मैच की दूसरी पारी में 93 रन बनाकर टीम की 318 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विहारी ने कहा, भारत खेलों के लिए बेहतरीन उपलब्धि और मैं इस विशेष दिन उन्हें बधाई देना चाहता हूं और हम भारतीयों को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, उम्मीद करता हूं कि वह भविष्य में देश के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करेंगी।

 

यह स्वर्ण पदक सिंधू का विश्व चैंपियनशिप में पांचवां पदक है। इससे पहले वह 2017 और 2018 में रजत जबकि 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। सिंधू विश्व चैंपियनशिप के महिला एकल में सर्वाधिक पदक जीतने के मामले में चीन की झेंग निंग के साथ शीर्ष पर हैं। निंग ने 2001 से 2007 के बीच एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। बी साई प्रणीत भी 36 साल के इंतजार को खत्म करते हुए 1983 में प्रकाश पादुकोण के बाद विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। पादुकोण और प्रणीत दोनों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीते हैं। प्रसाद ने सिंधू और प्रणीत के अलावा मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की भी उनके योगदान के लिए सराहना की। प्रसाद ने कहा, विश्व चैंपियनशिप जीतने के लिए सिंधू को बधाई। यह उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिबद्घता और कौशल का नतीजा है। उनसे पूरे देश को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, मैं पुलेला गोपीचंद की भी सराहना करना चाहता हूं जो भारतीय बैडमिंटन की रीढ़ हैं। मैं निजी तौर पर उन्हें जानता हूं और मैंने कभी उनके जितना प्रतिबद्घ व्यक्ति नहीं देखा। सिंधू और साई प्रणीत तथा उनके गुरू गोपीचंद को सलाम।

 

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के लिए सिंधू को 20 लाख जबकि कांस्य पदक जीतने के लिए प्रणीत को पांच लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। बीएआई के महासचिव अजय के सिंघानिया ने दोनों खिलाडय़िों के प्रयासों की सराहना की। सिंघानिया ने कहा, सिंधू ने शानदार प्रदर्शन किया क्योंकि उसने पदक के दौरान खुद को साबित कर चुके चैंपियन खिलाडय़िों को हराया। उन्होंने कहा, लगातार प्रयास करने के लिए राष्ट्रीय कोच गोपीचंद और विदेशी कोच किम जी गुंग को श्रेय जाता है, साथ ही यह मत भूलिए कि साई प्रणीत ने कांस्य पदक जीतने के दौरान कैसा खेल दिखाया। सिंधू ने कहा, मैं दोनों खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि ऐसा प्रदर्शन उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए सच्ची प्रेरणा है।

RELATED ARTICLES

जापान ओपन: एक बार फिर पहले दौर में हारीं पीवी सिंधू, नहीं पार कर सकीं शुरुआती चुनौती

लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तोक्यो।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...