back to top

विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश करके भी संतुष्ट नहीं हैं सिंधू, ये है वजह

बासेल: दो बार की रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने भले ही लगातार तीसरी बार विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया हो लेकिन यह शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अभी तक संतुष्ट नहीं है क्योंकि उनकी निगाहें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के स्वर्ण पदक पर लगी हैं। सिंधू ने सेमीफाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और आल इंग्लैंड चैम्पियन चेन यु फेई पर सीधे गेम में 21-7 21-14 से शिकस्त दी और लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। सिंधू ने पत्रकारों से कहा, खुद को केंद्रित रखना अहम है। अभी मेरे लिए यह खत्म नहीं हुआ है। हां, मैं खुश हूं लेकिन अभी संतुष्ट नहीं हूं। अभी एक और मैच बाकी है और मैं स्वर्ण पदक जीतना चाहूंगी।

 

उन्होंने कहा, यह इतना आसान नहीं होगा। मुझे ध्यान लगाए रखना होगा, संयम रखना होग और फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं अच्छी तरह तैयार थी और शुरू से मैं बढ़त बनाए थी और अंत में जीत हासिल करने में सफल रही। फाइनल में वह जापान की नोजोमी ओकुहारा और रतचानोक इंतानोन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। उन्होंने कहा, दोनों अच्छा खेल रही हैं। मैं बस उम्मीद लगाए हूं कि यह अच्छा मैच हो। कुछ भी हो सकता है। मुझे ध्यान केंद्रित रखना होगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।

RELATED ARTICLES

जापान ओपन: एक बार फिर पहले दौर में हारीं पीवी सिंधू, नहीं पार कर सकीं शुरुआती चुनौती

लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तोक्यो।...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...