back to top

पुतिन ने सीरिया में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना की

दमिश्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना की और कहा कि वे सीरियाई सरकार की इच्छा के विरुद्ध वहां हैं तथा युद्धग्रस्त देश के सुदृढ़ीकरण को रोक रहे हैं। क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुतिन पूर्वी सीरिया में मौजूद सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ कुर्द नेतृत्व वाले लड़ाकों के साथ काम करने का जिक्र कर रहे थे। पुतिन ने सोमवार रात मास्को में अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल-असद के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीरिया में विदेशियों की उपस्थिति अवैध है क्योंकि उन्हें संयुक्त राष्ट्र या सीरिया की सरकार से वहां रहने के लिए कोई मंजूरी नहीं मिली है।

 

रूस सितंबर 2015 में सीरिया के 10 साल लंबे संघर्ष में शामिल हुआ। उस समय सीरियाई सेना पतन के करीब पहुंच गयी थी। लेकिन रूसी हस्तक्षेप से असद की सेना मजबूत हुयी है और देश के अधिकांश हिस्से पर उसका नियंत्रण है। सीरिया में सैकड़ों रूसी सैनिक तैनात हैं और सीरिया के भूमध्यसागरीय तट पर रूस का एक सैन्य हवाई ठिकाना भी है। सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले एक दशक में असद ने रूस और ईरान जैसे प्रमुख सहयोगी देशों को छोड़कर शायद ही कभी विदेश यात्राएं की हों। दमिश्क में सरकारी मीडिया ने कहा कि असद और पुतिन ने अपनी सेनाओं के बीच सहयोग तथा सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अंतिम क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अभियान जारी रखने के तरीकों पर चर्चा की। पिछले साल जनवरी में सीरिया की राजधानी में शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...