back to top

किसानों को एमएसपी दिलाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : योगी

  • हर जिले में जिलाधिकारी किसानों को एमएसपी सुनिश्चित कराएं

  • कोरोना काल खंड में कृषि ने अर्थव्यवस्था को नयी जान दी

  • मुख्यमंत्री ने दी 3.48 किसानों को दिया 113.20 करोड़ का अनुदान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार कृषकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही हैं। किसानों के जीवन में खुशहाली आये, इसके लिए लागत का डेढ़ गुना दाम दिये जाने की व्यवस्था की गयी। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों को मिल सके, यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने यहां सरकारी आवास पर बाढ़ से प्रभावित 19 जिलों के 3,48, 511 किसानों को क्षतिपूर्ति अनुदान के रूप में 113.20 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धनराशि उनके खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर हस्तांतरित की।

इस मौके पर योगी ने कहा कि किसानों की मेहनत बाढ़ की चपेट में आ गयी थी। यह धनराशि किसानों के नुकसान की काफी हद तक भरपाई करने में मददगार साबित होगी। वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाये गये। राज्य सरकार द्वारा यह प्रयास किया गया कि बाढ़ प्रभावित जनता को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री समय से मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उपज का एमएसपी हर हाल में मिले, इसके लिए हर जिले में जिलाधिकारी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये जा चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों का शोषण करने वालों, उनके साथ अन्याय करने वाले तत्वों के साथ सख्ती से निपटें। उन्होंने कहा कोरोना काल खण्ड में कृषि ने अर्थव्यवस्था को नयी जान दी। ऐसी स्थिति में किसान मेहनत करके अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में जब अपना योगदान देता है, तो हमारा दायित्व बनता है कि हम किसान के साथ हर सुख-दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़े रहें।

योगी ने कहा कि हर बाढ़ प्रभावित जिले में समय से नौकाओं की व्यवस्था की गयी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के माध्यम से बचाव तथा राहत कार्य चलाये गये। बाढ़ के दौरान प्रशासनिक टीम ने राहत आयुक्त कार्यालय के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाढ़ से बचाव के लिए पुख्ता व्यवस्था करने का कार्य अभी से आगे बढ़ाया जाये। इससे बाढ़ जैसी आपदा को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनपद लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच और सिद्धार्थनगर के किसानों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने किसानों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ के दौरान उपलब्ध करायी गयी मदद के बारे में जानकारी ली। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी गयी मदद उन्हें समय से मिल गयी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...