back to top

टीम के प्रदर्शन पर फख्र … अफगानिस्तान के कोच ने कहा-अब खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार करना अगला मकसद

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने हाथ आये मौके गंवाने पर दुख जताया लेकिन उन्हें विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर फख्र है और उम्मीद है कि भविष्य में खिलाड़ियों का बड़ा पूल तैयार होगा। अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में नौ में से चार मैच जीते और पूर्व चैम्पियन इंग्लैंड, श्रीलंका तथा पाकिस्तान जैसी टीमों को हराया। इसके अलावा आस्ट्रेलिया को हराने के करीब पहुंची लेकिन दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर हो गई।

ट्रॉट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, बांग्लादेश से पहला मैच हारने के बाद हमने चार मैच जीते। वैसे आज यहां बैठकर ऐसा लग रहा है कि कुछ मैच ऐसे भी थे जो हम जीत सकते थे। एक कोच के तौर पर और टीम के सदस्य के तौर पर मैं इससे दुखी हूं। गेंदबाजी हमेशा से अफगानिस्तान की ताकत रही है लेकिन इस बार बल्लेबाजों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।

ट्रॉट ने कहा, आम तौर पर कहा जाता है कि गेंदबाजी हमारी ताकत होगी। इसलिये गेंदबाजों पर दबाव डाला जाता है लेकिन इस विश्व कप में बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान (376), अजमत उमरजई (353) , रहमत शाह (320) और कप्तान हशमतुल्लाह (310) ने शानदार प्रदर्शन किया।

उमरजई की तारीफ करते हुए ट्रॉट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल नीलामी में उनका नाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, अजमत जैसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो मेहनती और अनुशासित भी है। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल नीलामी में उसका नाम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि जब हम हालात के अनुरूप टीम चुनने की स्थिति में थे। फ्रेंचाइजी क्रिकेट से काफी खिलाड़ी आ रहे हैं। अब अगला लक्ष्य बड़ा पूल तैयार करना है। भविष्य उज्जवल लग रहा है और हमारा काम खिलाड़ियों को तैयार करके यह सुनिश्चित करना है कि हमारा क्रिकेट सही दिशा में जा रहा है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...