back to top

T20I : देश को जीत दिलाने पर गर्व है … सूर्यकुमार ने कहा- सिर्फ बेखौफ क्रिकेट खेला, किशन ने काफी मदद की

विशाखापत्तनम। सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी आक्रामक पारी को बेखौफ करार दिया और मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि उन्हें कप्तानी में पदार्पण करते हुए देश को जीत दिलाने पर गर्व है। सूर्यकुमार ने 42 गेंद में 80 रन की पारी खेलने के अलावा इशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी भी की जिससे भारत ने गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की छह विकेट की हार के दौरान सिर्फ 18 रन बना पाए थे। चोट के कारण हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे सूर्यकुमार हालांकि अपने पसंदीदा प्रारूप में एक बार फिर शानदार लय में दिखे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और नौ चौके मारे। एक शब्द में अपने खेल का जिक्र करने के लिए कहने पर सूर्यकुमार ने इसे बेखौफ करार दिया।

कप्तान ने इशान किशन की भी तारीफ की जिन्होंने 39 गेंद में 58 रन की पारी खेलकर उनका अच्छा साथ निभाया और जीत के लिए शानदार मंच तैयार किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए 190.47 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले सूर्यकुमार ने कहा, मुझे लगता है कि उसने (किशन) मेरी काफी मदद की। मेरे निडर क्रिकेट खेलने के लिए उसका वहां टिके रहना और उसकी पारी बेहद महत्वपूर्ण थी।

अंत में रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन की पारी खेलकर भारत की जीत सुनिश्चित की। सूर्यकुमार ने बीसीसीआई से कहा, मुझे लगता है कि वह काफी धैर्य के साथ खेला, यह हालांकि काफी दबाव वाली स्थिति थी। जब वह बल्लेबाजी के लिए आया तो काफी शांतचित्त था और उसने जो जज्बा दिखाया मुझे लगता है कि वह शानदार था। यह पूछने पर कि क्या ऑस्ट्रेलिया के 200 रन से अधिक के स्कोर को देखने के बाद ड्रेसिंग रूम में तनाव था, कप्तान ने कहा, थोड़ा बहुत। ड्रेसिंग रूम में इतना अनुभव नहीं है लेकिन सभी लड़के रोमांचित थे।

उन्होंने कहा, जब उन्होंने स्कोर देखा तो सिर्फ इतना कहा कि अगर हम जीते तो काफी मजा आएगा। सूर्यकुमार ने कहा, देश की अगुआई करने के लिए गौरवांवित महसूस कर रहा हूं और कप्तान के रूप में अपने पहले ही मैच में योगदान देकर खुश हूं। अगले मैच को लेकर उत्सुक हूं।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...