back to top

सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों पर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरूवार को संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक हुई।

संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष को सीएए प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार ठहराया। खन्ना 18 फरवरी को सदन में पेश किए गए वर्ष 2020-2021 के बजट पर जवाब दे रहे थे।

इस दौरान विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि वह (खन्ना) विपक्ष द्वारा उठाएं गए सवालों को नजरअंदाज कर रहे है। इस पर खन्ना ने पलटवार किया।

उन्होंने चौधरी के उस पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग नागरिकता कानून के विरोध में धरना दे रहे है उन्हें पेंशन दी जाएंगी।

इस पर चौधरी ने जवाब दिया कि जो लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते है उन्हें पेंशन दी जाती है। हमें खुद लोकतंत्र सेनानी (जो आपातकाल के दौरान जेल में बंद थे) के रूप में पेंशन मिलती है। खन्ना ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश में सीएए के नाम पर अराजकता फैला रहे है।

खन्ना के इस बयान पर विपक्षी सदस्य अपनी अपनी सीट पर खड़े होकर विरोध करने लगे जिसके जवाब में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तेज नोक झोंक हुई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...