back to top

शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

नई दिल्ली। शाहीन बाग में हालात को देखते हुए प्रदर्शन स्थल के पास रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा के लिहाज से फोर्स की तैनाती की गई है। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। यहीं कुछ दूरी पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है।

बता दें कि रविवार रात स्कूटी से आए हमलावरों ने यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-5 के पास गोली चलाई। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। इससे पहले जामिया और शाहीन बाग इलाके में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आने पर चुनाव आयोग ने रविवार रात डीसीपी साउथ-ईस्ट चिन्मय बिस्वाल का ट्रांसफर कर दिया। इससे पहले 30 जनवरी को एक बंदूकधारी हमलावर ने जामिया इलाके में सीएए के खिलाफ मार्च निकाल रहे लोगों पर फायरिंग की थी।

इसके बाद एक फरवरी को शाहीन बाग इलाके में एक लड़के ने हवा में दो राउंड फायरिंग की थी। पिछले चार दिनों में प्रदर्शन स्थलों के पास गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। एसीपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज लेने जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी शामिल किए गए। इसके मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे जामिया के गेट नंबर-7 की तरफ से स्कूटी से दो लोग आए।

पीछे बैठे व्यक्ति ने गेट नंबर-5 के पास स्कूटी पर खड़े होकर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर होली फैमिली हॉस्पिटल की तरफ भाग निकले। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर लाल रंग की स्कूटी पर सवार थे। एक युवक ने लाल रंग की जैकेट पहनी थी। घटना के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जामिया नगर पुलिस स्टेशन का घेराव कर लिया। हालांकि, पुलिस की तरफ से शिकायत दर्ज किए जाने और एसएचओ की तरफ से समझाने के बाद सभी छात्र वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...