back to top

विधानसभा सत्र से पहले जन प्रतिनिधियों के लिए हों कोरोना से बचाव के समुचित प्रबंध : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र से पहले सभी जन प्रतिनिधियों के लिए कोरोना से बचाव के प्रबंध किए जाएं। अखिलेश ने ट्वीट किया, प्रदेश में कोरोना के विस्तार तथा प्रकोप को देखते हुए विधानसभा सत्र से पहले सभी जन प्रतिनिधियों के लिए कोरोना से बचाव के समुचित प्रबंध किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा का सत्र 20 अगस्त से शुरू होना है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि सत्र के दौरान सदस्यों के बीच सामजिक मेल जोल से दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हर सदस्य एक सीट छोड़कर बैठेगा। कुछ को लॉबी में बैठाया जाएगा जबकि दर्शक दीर्घा में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सदस्यों के बैठने का इंतजाम किया जाएगा।

दीक्षित ने बताया कि सदन में दाखिल होने से पहले हर सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग होगी । हर सदस्य को मॉस्क पहनना होगा और अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे एक मॉस्क उपहार में दिया जाएगा। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से सहयोग की अपील की है कि ऐसे मुश्किल वक्त में आहूत किए जा रहे सदन के दौरान सभी पार्टियां परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना से काम करें और कोरोना संकमण के प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। सत्र से पहले सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

विधानमंडल का मॉनसून सत्र 20 से 24 अगस्त तक चलेगा परंतु विधाई कार्य दो दिन ही संचालित होंगे। पहले दिन यानी 20 अगस्त को विधायकों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सदन की बैठक स्थगित हो जाएगी। उसके बाद 21 अगस्त को विधाई कार्य के अलावा अध्यादेश व अधिसूचनाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत होंगी। सदन की बैठक 22 व 23 अगस्त को नहीं होगी जबकि 24 अगस्त को विधाई कार्य के बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...