back to top

जनता दर्शन में बुजुर्ग मां के साथ पहुंची होनहार बेटी, सीएम योगी ने कहा- पैसे की कमी से नहीं रुकेगा बीटेक का सपना, कराएं अच्छे संस्थान में दाखिला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री का सख्त और संवेदनशील दोनों ही रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने एक ओर जरूरतमंद छात्रा की पढ़ाई का जिम्मा उठाया, वहीं दूसरी ओर पुलिस की लापरवाही और अवैध कब्जों की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

जनता दर्शन में लखनऊ की एक बच्ची अपनी बुजुर्ग मां के साथ पहुंची। उसने बताया कि उसने इंटरमीडिएट परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है और अब बीटेक करना चाहती है, लेकिन आर्थिक तंगी उसके रास्ते में बाधा बन रही है। मुख्यमंत्री ने उसकी मार्कशीट देखी और उसे पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रा का प्रवेश लखनऊ के किसी अच्छे संस्थान में सुनिश्चित कराया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार किसी भी गरीब या जरूरतमंद की शिक्षा में बाधा नहीं आने देगी। यह भरोसा मिलने पर बच्ची और उसकी मां ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा, विभिन्न जिलों से आए लोगों ने पुलिस की अनदेखी, शिकायतों पर कार्रवाई न होने और अवैध कब्जों से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने हर प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मामलों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनता दर्शन में कुछ फरियादी ऐसे भी पहुंचे, जिन्होंने सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायत रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने पहले जिला या मंडल स्तर के अधिकारियों से संपर्क किया है। कई लोगों के ‘सीधे यहां आने’ के जवाब पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सलाह दी कि पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान वहीं हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पीड़ित न्याय से वंचित न रहे। सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...