back to top

प्रियंका करेंगी रायबरेली का दौरा

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के 27 अगस्त को रायबरेली आने की संभावना है। यह प्रियंका की 15 दिन के अंदर प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। हालांकि अभी तक कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं जारी किया गया है, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं का कहना है अपने एक दिन की दौरे के दौरान प्रियंका कांग्रेस नेता और सदर से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगी। अखिलेश जो लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, उनका 20 अगस्त को निधन हो गया था। उनकी बेटी अदिति सिंह सदर कांग्रेस से विधायक हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी रेल कोच फैक्ट्री का भी दौरा करेंगी। जहां वह रेलवे के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम को लखनऊ आकर दिल्ली लौट जाएंगी।

 

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रियंका सुबह लखनऊ आएंगी और वहां से वे सड़क के रास्ते रायबरेली पहुंचेंगी जहां वे विधायक अदिति सिंह के घर जाकर शोक व्यक्त करेंगी। इसके बाद प्रियंका भूएमऊ गेस्ट हाउस के लिए जाएंगी और आराम करेंगी। इसके बाद वो लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री जाएंगी और रेलवे के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका शाम को ही लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। बताते चलें कि इससे पहले प्रियंका 13 अगस्त को सोनभद्र गयीं थी जहां उन्होंने घोरावल तहसील के उभ्भा गांव में जुलाई में हुए नरसंहार में पीड़ित महिलाओं से मुलकात की थी। 17 जुलाई को उभ्भा गांव में जमीनी विवाद में 10 आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रियंका हत्याकांड में मारे गए रामयज्ञ के घर भी गईं थी। यह प्रियंका का नरसंहार के बाद सोनभद्र का दूसरा दौरा था। इसी दौरे में प्रियंका ने जम्मू-कश्मीर से केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा था कि, सरकार ने संविधान को दरकिनार कर यह काम किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...