back to top

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ब्रिटेन में कोविड-19 नियमों के उल्लंघन से किया इनकार

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शुक्रवार को बयान जारी कर लंदन में किसी भी तरह कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने से इनकार किया। इससे पहले, ब्रिटिश मीडिया में खबरें प्रकाशित हुई थीं कि प्रियंका लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक सैलून गई थीं। ब्रिटेन में लॉकडाउन नियमों के अनुसार सैलून बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन करने पर मालिक पर 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है। खबरों के अनुसार लंदन में टेक्स्ट फॉर यू फिल्म की शूटिंग कर रहीं प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नॉटिंग हिल में वुड कलर सैलून में थीं, तभी पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने सैलून पहुंचकर मालिक को मौखिक रूप से आगाह किया और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि प्रियंका फिल्म के सिलसिले में सैलून में थीं और पुलिस ने उन्हें वहां जाने की अनुमति दी थी। प्रवक्ता ने कहा, सरकारी अनुमति के बाद फिल्म के लिए प्रियंका के बालों को कलर किया गया था। प्रोडक्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से सैलून खुला हुआ था और वहां मौजूद सभी लोगों की जांच हुई थी। साथ ही डीसीएमसी के दिशानिर्देशों और फिल्म प्रोडक्शन नियमों का पालन किया गया था।

प्रवक्ता ने कहा, ब्रिटेन में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन की अनुमति है। किसी भी स्थान पर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शूटिंग की जा सकती है। सैलून जाने के लिए हासिल किया गया अनुमति पत्र पुलिस को दिखाया गया, जिस पर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की। इससे पहले पुलिस ने एक समाचार पत्र में जारी बयान में कहा कि था कि उन्हें अभिनेत्री के सैलून जाने के बारे में बुधवार शाम पता चला था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...