back to top

प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ को एमी नॉमिनेशन पर दी बधाई

नयी दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने दिलजीत दोसांझ को फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उनकी भूमिका के लिए एमी पुरस्कार की खातिर नामांकित किये जाने पर बधाई दी है। इस फिल्म को टीवी मूवी/मिनी-सीरीज श्रेणी में नामांकित किया गया जबकि दोसांझ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में नामांकनों की घोषणा की, जिसमें यह फिल्म एकमात्र भारतीय प्रविष्टि थी। प्रियंका ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा कि बधाई हो दिलजीत दोसांझ! पंजाबी एमी ते आ गए ओए। दिगग्ज फिल्म निर्माता इम्तियाज अली की इस फिल्म में दोसांझ ने पंजाबी संगीतकार अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाई है।

चमकीला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘अमर सिंह चमकीला’ अप्रैल 2024 में ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। फिल्म में संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था जबकि इरशाद कामिल ने फिल्म के गीत लिखे थे। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कारों में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ शामिल है, जिसने 2020 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा का पुरस्कार जीता था। वहीं कॉमेडियन वीर दास ने 2021 में ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का पुरस्कार जीता था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...