back to top

यस बैंक संकट के चलते सरकारी बैंकों के हाथों निजी बैंक खो सकते हैं जमा राशि

मुंबई। यस बैंक संकट से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा घटा है और इसके चलते छोटे बैंकों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब निजी क्षेत्र के कई ऋणदाताओं ने मार्च तिमाही में जमा राशि घटने की सूचना दी है। इस तिमाही के दौरान ही यस बैंक का संकट पैदा हुआ था।

आरबीआई ने इन चिंताओं को शांत करते हुए बार-बार कहा है कि सभी बैंक सुरक्षित हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा, यस बैंक की घटना से निजी क्षेत्र के बैंकों पर जमाकर्ताओं का भरोसा कम हुआ है, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर भरोसा मजबूत बना रहेगा, क्योंकि ऐसी धारणा है कि उन्हें सरकार का मजबूत संरक्षण हासिल है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, फलस्वरूप, कुछ निजी क्षेत्र के बैंकों, खासतौर से छोटे संस्थानों को सरकारी बैंकों के हाथों जमा राशि खोनी पड़ सकती है, जिसके उनकी वित्त पोषण क्षमता और कमजोर होगी। मूडीज ने कहा कि यस बैंक प्रकरण में बचाव के बावजूद इससे संकटग्रस्त निजी क्षेत्र के बैंकों को बचाने की प्रक्रिया में कमजोरियों का पता चलता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...