back to top

प्रधानमंत्री का नेतन्याहू की सराहना करना शर्मनाक, फलस्तीनी राष्ट्र पर चुप्पी साधी : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि गाजा के ताजा घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सराहना करना शर्मनाक है क्योंकि नेतन्याहू गाजा में नरसंहारै के लिए जिम्मेदार हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि एक स्वतंत्र और संप्रभु फलस्तीन राष्ट्र को लेकर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया,प्रधानमंत्री ने गाजा के संबंध में नए घटनाक्रम का स्वागत किया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की है। ऐसा करने की उत्सुकता कोई आश्चर्य की बात नहीं है। लेकिन जो चौंकाने वाली, शर्मनाक और नैतिक रूप से गलत बात है, वह यह है कि मोदी द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की अनावश्यक प्रशंसा की गई है।

नेतन्याहू ने पिछले 20 महीनों में गाजा में नरसंहार किया है।उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने फलस्तीन के एक स्वतंत्र, संप्रभु राष्ट्र के भविष्य पर भी पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है, जिसे भारत ने नवंबर 1988 में ही मान्यता दे दी थी, और जिसे अब 150 से अधिक देशों द्वारा मान्यता प्राप्त है।

उनका कहना है, मोदी ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों के निरंतर विस्तार पर भी कुछ नहीं कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए उस समझौते का स्वागत किया है जिसके तहत इजराइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने का फैसला किया है।

मोदी ने कहा कि यह समझौता इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मजबूत नेतृत्व का भी प्रतिबिंब है। ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तुत एक समझौते के तहत इजराइल और हमास ने गाजा में लड़ाई रोकने तथा कुछ बंधकों एवं कैदियों को रिहा करने पर सहमति व्यक्त की है। यह समझौता दो साल से जारी विनाशकारी युद्ध में पिछले कुछ महीनों में सबसे बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...