back to top

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम, इंडोनेशिया के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यहां होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले व्यस्त कार्यक्रम है क्योंकि वह आठ सितंबर को तीन देशों के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता के लिए उसी शाम स्वदेश लौटने से पहले बृहस्पतिवार को आसियान-भारत बैठक और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया। जकार्ता रवाना होने से पहले उन्होंने
एक के बाद एक बैठक कीं।

प्रधानमंत्री मोदी सात सितंबर को तड़के तीन बजे जकार्ता पहुंचने के लिए विमान में लगभग सात घंटे बिताएंगे। जकार्ता में वह भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के स्थल के लिए रवाना होंगे और बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर वह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

बैठक के तुरंत बाद वह भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक भी शामिल है।

जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ज्षि सुनक समेत अन्य नेता विकासशील और विकसित देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...