back to top

चुनावों से पहले प्रधानमंत्री रेल परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी हफ्तों में रेलवे की कम से कम तीन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे जिन्हें वर्तमान सरकार में मेक इन इंडिया के तहत पूरा किया गया है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न रेल जोन के अधिकारियों से कहा गया है कि एक महीने के अंदर अपनी बड़ी उपलब्धियों की सूची तैयार करें ताकि उन्हें उपयुक्त तरीके से दिखाया जा सके।

ट्रेन 18 या वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन 18 या वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी का निर्माण चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने महज 18 महीने में पूरा किया था। भारत की पहली बिना इंजन वाली रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 19 फरवरी को रेलवे के पहले परिवर्तित लोकोमोटिव — डीजल लोकोमोटिव को बदलकर इलेक्ट्िरक में किए जाने– का उद्घाटन करेंगे। परिवर्तित किए जाने से लोकोमोटिव की क्षमता 2600 हॉर्सपावर से बढ़कर 5000 हॉर्सपावर हो गई है।

परियोजना पर काम 22 दिसम्बर 2017 से शुरू

परियोजना पर काम 22 दिसम्बर 2017 से शुरू हुआ था और नए लोकोमोटिव को 28 फरवरी 2018 को रवाना किया गया था। वाराणसी में इसे परिवर्तित किए जाने में 69 दिन लगे। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, लोकोमोटिव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में कर सकते हैं और यह लुधियाना तक की दूरी तय करेगा। प्रधानमंत्री 27 फरवरी को तमिलनाडु में रामेश्वरम से धनुषकोडी के बीच ब्रॉड गेज रेल लाइन की आधारशिला रखेंगे। यह रेल लाइन 1964 में चक्रवात से तबाह हो गई थी और तब से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। दोनों बड़े तीर्थस्थल को जोडऩे वाली लाइन 208 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप लखनऊ/गोंडा। उत्तर...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...