back to top

शत्रु संपत्ति हेराफेरी मामले में तत्कालीन एसडीएम समेत आठ पर FIR के निर्देश

सीजेएम ने पुलिस को 10 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा, चकबंदी अभिलेखों में बदलाव कर निजी नाम दर्ज कराने का आरोप

लखनऊ/गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शत्रु संपत्ति को कथित रूप से फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराने के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अमित सिंह ने तत्कालीन एसडीएम समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने और 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों में शामिल तत्कालीन एसडीएम वर्तमान में सिद्धार्थनगर जिले में तैनात बताए जा रहे हैं।

मामला तरबगंज तहसील क्षेत्र के गोहनी गांव का है। गांव निवासी अजय पांडेय और राजू सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव की 0.138 हेक्टेयर भूमि मूल रूप से ऐसे परिवार के नाम दर्ज थी, जो वर्ष 1945 से पहले पाकिस्तान चला गया था। याचिकाकतार्ओं के अनुसार, यह भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज की जानी चाहिए थी।

आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज करा दिया गया। इसके बाद भूमि की बिक्री कर उस पर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम अमित सिंह ने तत्कालीन एसडीएम विश्वमित्र सिंह, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक, तत्कालीन हल्का लेखपाल समेत स्वामीनाथ, ओमप्रकाश, रामदयाल, राजेश कुमार और गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस अब मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

केंद्र सरकार ने मेटा से डीपफेक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया

बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार : सूत्र नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से ‘डीपफेक पर...

अलीगंज अग्निकांड : हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, कहा- गोलमोल हलफनामे स्वीकार नहीं होंगे

विधि संवाददाता, लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अलीगंज अग्निकांड से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार और अन्य संबंधित...

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

40 हजार हस्तशिल्पियों को बिजली मद में मिला 109 करोड़ रुपये का लाभदुनिया मांग रही यूपी के हस्तशिल्प उत्पाद, डिजाइन-टेक्नोलॉजी पर पूरा ध्यान दे...

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने...

फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से की मुलाकात

लखनऊ। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में...