back to top

प्रधानमंत्री ने साझा की अपने दूसरे कार्यकाल की विकास यात्रा

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से एक दस्तावेज साझा किया, जिसमें उनके दूसरे कार्यकाल के दौरान विकास यात्रा, सशक्तिकरण और सेवा का विवरण दिया गया है। प्रधानमंत्री पद पर अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर उनके द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट और वेब पोर्टल पर साझा किए गए दस्तावेज में देश की प्रगति एवं विकास के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का ब्योरा दिया गया है।

यह दस्तावेज 15 शीर्षकों में विभक्त है, जिसमें कारोबार को आसान बनाने, भ्रष्टाचार खत्म करने और कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई जैसे शामिल है। मोदी ने दस्तावेज के साथ ट्वीट किया, विकास यात्रा देखिए, जो विकास, सशक्तिकरण और सेवा की हमारी सामूहिक यात्रा की झलक पेश करता है। दस्तावेज के परिचय में कहा गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 का चुनाव जीता और कहीं अधिक बड़े जनादेश तथा लोगों के व्यापाक समर्थन के साथ फिर से सत्ता में आए।

यह जनादेश कहीं अधिक बड़ा था, जो लोकतांत्रिक समाजों में एक दुर्लभ चीज है। यह जनादेश पहले के वादों को पूरा करने के साथ भविष्य का खाका और न्यू इंडिया के लिए पेश की गई प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि को लेकर मिला। इसमें कहा गया है, मोदी 2.0 (केंद्र में मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल) से प्रथम कार्यकाल से भी कहीं अधिक बड़ी उम्मीदें हैं।

दस्तावेज में कहा गया है, लोगों से अपार समर्थन मिलने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने पहले ही दिन से बड़े सुधार कार्य करने और बड़े फैसले लेने शुरू किए। इसमें कहा गया है, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए एक नई सुबह सुनिश्चित करने से लेकर एतिहासिक कॉरपोरेट कर कटौती करने, किसानों एवं व्यापारियों को पेंशन देकर सशक्त करने से लेकर अयोध्या मुद्दे का शांतिपूर्ण हल करने के साथ मोदी 2.0 शुरू हुआ।

दस्तावेज के परिचय में कहा गया है कि विकास यात्रा मॉड्यूल नरेंद्र मोदी वेबसाइट का हिस्सा है और इसे नए ब्योरे के साथ अद्यतन किया गया है कारोबार को आसान करने के शीर्षक वाले दस्तावेज में कहा गया है कि कारोबार को आसान करने में भारत की ऐतिहासिक वृद्घि उन नीतियों पर आधारित है जिसमें लाल फीताशाही की जगह भव्य स्वागत ने ले ली है।

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई विषय पर दस्तावेज में कहा गया है कि कोविड-19 के खिलाफ शुरूआती कदमों, निर्णायक लॉकडाउन, मेडिकल बुनियादी ढांचा बढ़ाना, भारत को विश्व का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) निमार्ता बनाना, गरीब हितैषी कई उपाय करना और संरचनागत सुधारों के जरिए मोदी सरकार ने इस महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...