back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने वारंगल में मशहूर भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

वारंगल (तेलंगाना)। प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के ऐतिहासिक वारंगल शहर के दौरे के दौरान शनिवार को यहां मशहूर भद्रकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। वह करीब 6,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नींव रखने या उद्घाटन करने और एक जनसभा को संबोधित करने के लिए वारंगल आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी तथा अन्य नेता भी मौजूद थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री एक विशेष विमान से हैदराबाद पहुंचे और हेलीकॉप्टर के जरिये वारंगल आए।

मोदी मशहूर भद्रकाली मंदिर में पूजा कर के वारंगल रवाना होने से पहले मोदी ने ट्वीट किया, एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वारंगल जा रहा हूं, जहां हम 6,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में राजमार्ग से लेकर रेलवे तक विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं, जो तेलंगाना के लोगों को लाभ पहुंचाएंगी।

इससे पहले, तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी राम राव ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर पिछले नौ साल से तेलंगाना विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पार्टी आठ जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के तेलंगाना दौरे का बहिष्कार करेगी।

पीएम मोदी ने प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में की पूजा

इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी की यह इस चुनावी राज्य की इस वर्ष तीसरी यात्रा है। इससे पहले, वह जनवरी और अप्रैल माह में तेलंगाना आए थे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, भाजपा सांसद बंडी संजय कुमार और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...