back to top

प्रधानमंत्री मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे: शाह


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यह दावा करने के लिए निशाना साधा कि प्रधानमंत्री 75 साल की उम्र संबंधी नियम का हवाला देकर शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के संविधान में ऐसी किसी आयु सीमा के बारे में कुछ नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा में कोई भ्रम नहीं है। शाह केजरीवाल के इस दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि मोदी केंद्रीय गृह मंत्री को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं क्योंकि वह (मोदी) अगले साल 75 साल के हो जाएंगे।

शाह ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी गठबंधन को बताना चाहूंगा, मोदी के 75 साल के होने पर आपको खुश होने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा के संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है। मोदी अगला कार्यकाल भी पूरा करेंगे और देश का नेतृत्व करते रहेंगे। इसे लेकर भाजपा में कोई भ्रम नहीं है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि मोदी शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ये लोग इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) गठबंधन से उनके चेहरे के बारे में पूछते हैं। मैं भाजपा से पूछता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र वालों को रिटायर कर दिया जाएगा। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर (सेवानिवृत्त) कर दिया।

उन्होंने पूछा, वह (मोदी) अगले साल रिटायर हो जाएंगे। वह अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या शाह मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे? शाह ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन तेलंगाना के विकाराबाद और नागरकुर्नूल में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुये कहा कि यदि केजरीवाल को लगता है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत उन्हें क्लीन चिट है तो कानून को लेकर उनकी समझ खराब है। गृह मंत्री ने यह विश्वास भी जताया कि लोकसभा सीटों के मामले में भाजपा दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को तेलंगाना में 10 से अधिक लोकसभा सीट जीतने का भरोसा है।

शाह ने विकाराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आज ही के दिन 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था और देश को परमाणु शक्ति बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले करने का साहस नहीं है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के दस दिन के भीतर प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक एवं हवाई हमले किये और उनका (आतंकवादियों का) खात्मा कर दिया। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने संबंधी बयान का जिक्र करते हुये शाह ने रैली में कहा कि वह राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है इसलिये क्या पाक के कब्जे वाले कश्मीर को पड़ोसी देश को दे देना चाहिये।

उन्होंने कहा, जब तक यहां भारतीय जनता पार्टी है, ऐसा कभी नहीं हो सकता और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे। शाह ने कहा, उन्हें (विपक्ष) को शर्म नहीं आती। परमाणु बम के डर से वे पीओके पर हमारा अधिकार छोड़ना चाहते
हैं। लेकिन आप चिंता न करें, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी कि तेलंगाना के लोगों का कश्मीर से क्या लेना देना है, शाह ने कहा तेलंगाना के युवा कश्मीर के लिये अपनी जान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आतंक और नक्सलवाद को समाप्त कर दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की टिप्पणी का जिक्र करते हुये शाह ने कहा, रेवंत रेड्डी आपका दिमाग ठिकाने पर नहीं है। क्या आपने इसे इटली में रखा हुआ है।

रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि पुलवामा हमला खुफियाविफलता का नतीजा था। मुख्यमंत्री ने कहा था, मोदी जी ने पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। मेरा मोदी जी से सवाल है कि आप क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुई? आपने इसे क्यों होने दिया? आप आंतरिक सुरक्षा के बारे में क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा, आपने आईबी, रॉ जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? यह आपकी विफलता है। कोई नहीं जानता कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी या नहीं।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...