back to top

इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जुलाई को अमेरिका-भारत कारोबार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के लोगों की नजर होगी।

यूएसआईबीसी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका और भारत की मुख्य भागीदारी वाला यह दो दिनों का शिखर सम्मेलन है, जिसे डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन 21-22 जुलाई को होगा। यूएसआईबीसी ने बताया कि इस शिखर सम्मेलन में भारत सरकार और अमेरिका की सरकार के वे शीर्ष अधिकारी एक साथ आएंगे, जो महामारी के बाद उबरने की रूपरेखा पर काम कर रहे हैं।

इस साल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के उपमंत्री एरिक हैगन, वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर, कैलिफोर्निया की अमेरिकी प्रतिनिधि एमी बेरा, राजदूत केनेथ जस्टर और कई अन्य शामिल हैं।

यूएसआईबीसी ने कहा, यूएसआईबीसी अमेरिका-भारत साझेदारी को बढ़ाने के लिए 45 साल के काम का जश्न मना रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 के बाद की दुनिया में प्रमुख भागीदार व अगुवा के रूप में अमेरिका और भारत को लेकर दुनियाभर के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन 22 जुलाई को स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े आठ बजे होगा।

शिखर सम्मेलन में शीर्ष अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इन कार्यकारियों में यूएसआईबीसी के 2020 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड प्राप्तकर्ता लॉकहीड मार्टिन कॉर्पाेरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिम टैसलेट और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन शामिल हैं। यूएसआईबीसी ग्लोबल बोर्ड के अध्यक्ष तथा नुवीन के कार्यकारी चेयरमैन विजय आडवाणी ने कहा, हम अमेरिका- भारत कारोबार परिषद की 45 वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के जुड़ने से सम्मानित हुए हैं।

उन्होंने कहा, इस वर्ष एक बेहतर भविष्य के निर्माण पर ध्यान केंद्रित होगा। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 के स्वास्थ्य प्रभाव और संबंधित वैश्विक आर्थिक व्यवधान की दोहरी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्होंने आर्थिक नवीनीकरण और समावेशी अवसर के एक युग की शुरुआत करने में भारत व अमेरिका की भागीदारी के महत्व को स्पष्ट किया है। यूएसआईबीसी की अध्यक्ष निशा बिस्वाल ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार अमेरिकी प्रशासन के साथ जुड़ाव के माध्यम से अमेरिका-भारत संबंध को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...