back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कहा- हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आज ही के दिन वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है। चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कोई भारतीय इस दिन को भूल नहीं सकता।

दो साल पहले पुलवामा में हमला हुआ था। हम सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है और उनकी बहादुरी आने वाली पीढय़िों को प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा, देश के सशस्त्र बलों ने बार-बार साबित किया है कि वे हमारी मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

मोदी ने कहा कि देश के सशस्त्र बल भारत के साहस का प्रतीक हैं। मोदी ने कहा, उन्होंने (सैनिक) ने बार-बार साबित किया है कि वे मातृभूमि की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। बार-बार उन्होंने दिखाया है कि भारत शांति में भरोसा करता है लेकिन भारत अपनी संप्रभुता की किसी भी कीमत पर रक्षा करेगा। हमारे बलों की सैन्य शक्ति एवं धैर्य शक्ति शानदार है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...