back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश में राजनीतिक और सामुदायिक नेताओं से की मुलाकात

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां राजनीतिक और सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की, जिनमें अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधि तथा बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मुक्ति योद्धा शामिल रहे। विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी ने सत्तारूढ़ ग्रैंड अलायंस के नेताओं से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय रिश्तों से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, बांग्लादेश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 पार्टियों के गठबंधन के नेताओं और संयोजक से मुलाकात की। विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की एक और तस्वीर साझा करते हुए मंत्रालय ने ट्वीट किया, पूरे राजनीतिक महकमे के साथ संवाद जारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की और हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने अपनी बांग्लादेश की दो दिन की यात्रा के तहत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधियों, बांग्लादेशी मुक्तियोद्धाओं, भारत के मित्रों और युवाओं समेत सामुदायिक नेताओं से मुलाकात की। मोदी दो दिन की बांग्लादेश यात्रा पर आए हैं। वह अपनी इस यात्रा में देश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से वार्ता करेंगे।

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत प्रधानमंत्री हसीना ने किया। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी को 19 तोपों की सलामी दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...