back to top

संयुक्त राष्ट्र के कृषि निकाय के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री ने जारी किया विशेष सिक्का

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के 75 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को यहां 75 रुपये का सिक्का जारी किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार देश से कुपोषण को दूर करने के लिए बाजरे और अधिक पोषण वाली फसलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बायोफोर्टिफाइड फसल की आज पेश की गई 17 नई किस्मों से किसानों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने नए कृषि कानूनों के बाद बनी भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खाद्यान्नों की खरीद देश की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गेहूं, चावल की खरीद के सारे पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

इस मौके पर मोदी ने खाद्यान्नों की बर्बादी के बारे में चिंता जताते हुए कहा, हमारे देश में खाद्यान्नों की बर्बादी एक समस्या रही है। इस कमी को दूर करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही देश में आवश्यक बुनियादी संरचनाएं लगाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नए कृषि काननूों से किसानों की आय बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...