back to top

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने सदैव अटल जाकर वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली स्थित सदैव अटल जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की। इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर नई दिल्ली में उनकी समाधि, सदैव अटल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक के बाद एक ट्वीट के मुताबिक नायडू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में वाजपेयी के योगदान को सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा हमारे प्रिय नेता अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अटल जी हमारी पीढ़ी के दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता, विद्वान साहित्यकार, राष्ट्रवादी संवेदनशील कवि तथा प्रखर सांसद रहे। अटल जी अपना सारा जीवन राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा में समर्पित कर दिया, आपने सुशासन के प्रामाणिक मानदंड स्थापित किए।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, हम उनके शानदार व्यक्तित्व को याद करते हैं, उनके सह्म्दय स्वभाव को याद करते हैं, उनकी हाजिरजवाबी और हास्य के अंदाज को याद करते हैं, हम राष्ट्रीय प्रगति में उनकी भूमिका को याद करते हैं।

 

उन्होंने कहा, अटजली हमारे दिलों में ओर नागरिकों की स्मृतियों में हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रक्षा मंत्री ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मैं उन्हें सादर स्मरण और नमन करता हूं। उन्होंने एक नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी, जिस पर आज बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। एक सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। शाह ने कहा कि उन्होंने सदैव अटल स्मृति स्थल पर वाजपेयी का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

उन्होंने कहा, अटल जी सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे और देश के विकास में उनका अपार योगदान व निस्वार्थ राष्ट्रसेवा निरंतर हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, भारतीय राजनीति के युगपुरुष, भाजपा के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सादर नमनउ असंख्य कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक अटल जी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा, लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सदैव अटल वाजपेयी का स्मारक है। वर्ष 2018 को आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...