back to top

राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को राजघाट पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को यहां राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कोविंद और मोदी ने विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन एवं विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि समृद्ध और दयालु भारत बनाने में बापू के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहें। राष्ट्रपति कोविंद के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विजय घाट पर शास्त्री के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजघाट में कई गणमान्य हस्तियों ने गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना की गई तथा राष्ट्रपिता के प्रिय भजन वैष्णव जन तो और रघुपति राघव राजा राम गाए गए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई गणमान्य हस्तियों ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...