back to top

राष्ट्रपति कोविंद हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को शिमला पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अन्य गणमान्य लोगों ने यहां अन्नाडेल हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद शुक्रवार को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे और शनिवार को वह राष्ट्रीय लेखा परीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कोविंद शिमला के बाहरी इलाके में स्थित राष्ट्रपति आवास द रीट्रीट के बजाय चौड़ा मैदान में सेसिल होटल में ठहरेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को द रीट्रीट के चार कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण राष्ट्रपति होटल में रुकेंगे।

 

राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिए जाने की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बताया कि कोविंद हिमाचल प्रदेश विधानसभा को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति होंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी क्रमश: 2003 तथा 2013 में राज्य विधानसभा को संबोधित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा विधायकों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धुमल समेत सभी पूर्व विधायकों को विशेष सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य के पांच सांसद और सात पूर्व सांसद भी इसमें भाग लेंगे। राष्ट्रपति के करीबी संपर्क में आने वाले लोगों को कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देनी होगी। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह 19 सितंबर को सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...