back to top

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, ब्रह्माकुमारीज़ ध्यान शिविर का किया उद्घाटन

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद राष्ट्रपति सुलतानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित ध्यान शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में साधक और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे। तीन एकड़ में फैले इस नव-निर्मित केंद्र में राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी।

सेंटर के सब-जोन इंचार्ज राजयोगिनी राधा बहन ने जानकारी दी कि इस केंद्र का निर्माण वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। परिसर में ध्यान साधना कक्ष, प्रदर्शनी कक्ष और एक प्रस्तावित पुस्तकालय शामिल किया गया है जिससे साधकों को आध्यात्मिक और शैक्षणिक वातावरण मिल सके। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बी.के. मृत्युंजय भाई ने बताया कि कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति परिसर में पौधारोपण भी करेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का भी सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...