back to top

माकूल जवाब की तैयारी

पूर्वी लद्दाख के विवादित क्षेत्रों में घुसपैठ कर चीन मिलिट्री जमावड़ा और सैन्य गतिविधियों के लिए स्थायी निर्माण कर रहा है। इससे स्पष्ट है कि चीन इस क्षेत्र को आसानी से छोड़ने वाला नहीं है। चीन अवैध घुसपैठ करने के बाद भी लगातार ढिठाई कर रहा है। बातचीत के नाम पर समय निकाल रहा है और चार किलो मीटर अंदर घुसकर दो किलोमीटर पीछे हटने के अपने पुराने टैक्टिस को दोहरा रहा है।

ऐसे में सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ता के बाद भी अगर चीन पीछे नहीं हटता है, तो भारत के पास सैन्य दमखम से चीन को पीछे खदेड़ने के अलावा और विकल्प नहीं है। लद्दाख में चीनी घुसपैठ के चार महीने बाद इसी तथ्य को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने रखा है। चीन अपै्रल के आखिर में ही पूर्वी लद्दाख के फिंगर एरिया, गोगरा, हॉट स्प्रिंग और पैंगोंग त्सो लेक के विवादित क्षेत्रों में घुस आया है।

भारत और चीन के बीच सीमा पर शांति बनाये रखने के लिए 1993, 1996, 2005, 2012, 2013 में समझौते हो चुके हैं। इन समझौतों के तहत दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी थी कि जब तक सीमा विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो जाता है तब तक विवादित क्षेत्रों से दोनों देशों की सेनाएं दूर रहेंगी। लेकिन चीन बार-बार घुसपैठ करता है। वह विवादित क्षेत्रों में घुस आता है जब विरोध होता है या दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए जो मैकेनिज्म बना है उसकी बैठक होती है तो थोड़ा पीछे हट जाता है और कुछ हिस्सा दबा लेता है।

चार कदम आगे, दो कदम पीछे की शातिर चाल से चीन ने बिना युद्ध के ही एलएसी पर हजारों किलो मीटर एरिया हड़प लिया। 1962 की युद्ध में भी चीन ने करीब 40 हजार किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। साफ है कि भारत की जमीन पर चीन की बुरी नजर है। इसीलिए चीन जान-बूझकर सीमा पर समझौता नहीं करता है। क्योंकि अगर दोनों देशों की सीमा स्पष्ट हो जायेगी तो चीन घुसपैठ नहीं कर सकेगा।

जमीन हड़पने के लिए बार-बार चीन अंदर घुस आता है और भारतीय नेतृत्व कूटनीतिक वार्ता के जरिये वापस करने की बात करता है। कूटनीतिक समाधान का रास्ता उन देशों के साथ बेहतर विकल्प होता है जहां लोकतंत्र एवं मानव जीवन का सम्मान हो। चीन जैसा बदमाश देश शांति की भाषा समझता ही नहीं।

चीन ने भारत की सीमा में घुसपैठ की है और बातचीत का नाटक करता है, लेकिन वापस नहीं जा रहा है। इसलिए बहुत ज्यादा बातचीत देश की कमजोरी को प्रकट करता है। भले ही हमारा नेतृत्व ‘एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे, दुश्मन आंख उठाकर नहीं देख सकता,’ जैसे खोखले ढींग भरता रहे।

दरअसल चीन को वापस होने की चेतावनी देकर भारत को चुपचाप सैन्य तैयारी करनी चाहिए। जब देश को लगे कि वह एक बेहतर स्थिति में है तब चीन पर हमला करके जमीन छुड़ायी जाये। युद्ध करके अगर चीन को खदेड़ा जायेगा तो वह दुबारा फिर नहीं आयेगा। शांति वार्ता, चिरौरी और गिड़गिड़ाने से पीछे हटेगा तो कुछ दिन बाद फिर घुसपैठ करेगा। इसलिए चीन के साथ इज्जत गंवाने के बजाय कठोरता से पेश आना चाहिए। सीडीएस ने ऐसा ही संकेत दिया है।

RELATED ARTICLES

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...