back to top

प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं, बल्कि आदतन अपराधी हैं: भूपेश बघेल

 भोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को दावा किया कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने टी-शर्ट एवं जीन्स पहनने के बाद भगवा धारण किया है और कई लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है इसलिए वे साध्वी नहीं, बल्कि आदतन अपराधी हैं। प्रज्ञा 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट

मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। साध्वी प्रज्ञा के अतीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बघेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रज्ञा ठाकुर जब छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में अपने जीजाजी के साथ रहा करती थीं, तब वह टी-शर्ट एवं जीन्स पहना करती थीं और मोटरसाइकिल चलाती थीं। भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने आए बघेल ने कहा, उन्होंने (प्रज्ञा ने) कितने लोगों से चप्पल से बात की। उन्होंने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में हरेक व्यक्ति यह जानता है।

आदतन अपराधी की तरह रहा है

उनका व्यवहार शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह रहा है। बघेल ने कहा, बाद में उन्होंने भगवा वस्त्र पहनना शुरू किया। भगवा वस्त्र पहनने का मतलब यह नहीं कि वह साध्वी हैं। बघेल ने आरोप लगाया, उनका व्यवहार एक साध्वी की तरह तो दिखाई नहीं देता। वह आदतन अपराधी हैं। हालांकि, जब उनसे सवाल किया गया कि प्रज्ञा द्वारा चाकू मारे जाने वाले मामले की बिलाईगढ़ में क्या स्थिति है, तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने कहा, साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बघेल का बयान अशोभनीय, शर्मनाक एवं निराधार है। वह झूठ बोल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...