back to top

शुक्रवार को योग पुरस्कार प्रदान करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को योग पुरस्कार प्रदान करेंगे तथा 12 आयुष स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे एवं 10 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की शुरूआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में योग के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर की गई थी। आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पिछले साल के दो विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विद्वानों, चिकित्सकों और आयुष प्रणालियों से इलाज करने वालों के सम्मान में 12 स्मारक डाक टिकटें जारी करेंगे। इन स्मारक डाक टिकटों पर आयुष प्रणालियों के इन इलाज करने वालों के महान कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। इनमें दिनशा मेहता, हकीम मोहम्मद अब्दुल लखवानी, स्वामी कुवाल्यानंद, हकीम मोहम्मद कबीरूद्दीन शामिल हैं। आयुष मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आयुष प्रणालियों से इलाज करने वालों के नाम पर डाक टिकट जारी करने का मकसद 1850 के बाद इस क्षेत्र से जुड़े आयुष रॉक स्टार को चिह्नित करना है।

 

योग के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की स्थापना और घोषणा 21 जून 2016 को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई थी। प्रत्येक विजेता को 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से नवाजा जाएगा। वर्ष 2019 के योग पुरस्कार विजेताओं में व्यक्तिगत-राष्ट्रीय श्रेणी में लाइफ मिशन गुजरात के स्वामी राजर्षि मुनि, व्यक्तिगत-अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में इटली की एंतोइत्ता रोजी, संगठन-राष्ट्रीय श्रेणी में बिहार स्कूल ऑफ योग, मुंगेर और अंतरराष्ट्रीय संगठन श्रेणी में जापान योग निकेतन संगठन शामिल हैं। वर्ष 2018 के योग पुरस्कार के विजेताओं में व्यक्तिगत-राष्ट्रीय श्रेणी में विश्वास मांडलिक, नासिक और संगठन-राष्ट्रीय श्रेणी में योग संस्थान, मुंबई शामिल है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...